विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़े

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडौन द्वारा ‘सेन्ट्रल कमांड चिल्ड्रेन समर एडवेंचर कैम्प’ के अंतर्गत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक विशेष प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रख्यात शिक्षाविद् राजिंदर पाल देवगन ने बच्चों को जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्री देवगन ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों एवं चरित्र विकास पर भी समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। इस मौके पर ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर ने मुख्य वक्ता राजिंदर पाल देवगन को गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी लेक्चर बच्चों के बहुमुखी विकास एवं उज्जवल भविष्य निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होते है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *