बैकुंठ चतुर्दशी मेला 23 नवंबर को, 15 दंपतियों ने कराया पंजीकरण

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : इस वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी का आयोजन 23 नवंबर को होगा। कमलेश्वर महादेव मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले के दौरान होने वाले खड़ दीया अनुष्ठान के लिए पंजीकरण भी शुरू हो गए हैं। संतान कामना के लिए अब तक 15 दंपतियों ने पंजीकरण करा लिया है। मंदिर के महंत 108 आशुतोष पुरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार पंजीकरण प्रक्रिया समय से पहले शुरू कर दी गई है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में अपने तथा अपने परिजनों के नाम से अग्रिम पंजीकरण करा रहे हैं। ताकि अनुष्ठान में भाग लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि यात्रा सीजन के दौरान पंजीकरण की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। वर्तमान में दिल्ली, हरियाणा, मेरठ सहित विभिन्न राज्यों से 15 दंपती पंजीकरण करा चुके हैं। श्रद्धालु मंदिर प्रशासन के 9412324526 एवं 7895472034 नंबरों पर संपर्क कर ऑनलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं। यह अनुष्ठान संतान प्राप्ति की कामना से जुड़ा हुआ है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *