शिविर में 19 पुलिस कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गुरूवार को पुलिस लाइन पौड़ी में उत्तराखण्ड ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 19 पुलिस कर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को रक्तदान के महत्व, इसके स्वास्थ्य लाभों तथा मानव जीवन में इसकी उपयोगिता के संबंध में भी जागरूक किया गया।
शिविर में जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान 19 पुलिस कर्मियों द्वारा 19 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान के माध्यम से पुलिस कर्मियों ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जनपद पुलिस द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया जाता रहा है। रक्तदान शिविर भी इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा, जिसके माध्यम से मानवता एवं सेवा भाव का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *