शिविर में 73 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग व वीरा फाउंडेशन की तरफ से जागरूकता रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 73 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो.एके शर्मा ने किया। शिविर में आए शिक्षकों व छात्रों का रजिस्ट्रेशन करवाया गया, जिसमें परीक्षण उपरांत 73 लोगों को रक्तदान करने के लिए उपयुक्त पाया गया। इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो. पीएस राणा, विनोद डोभाल, डा. सरवानन, डा. अभिषेक शर्मा, प्रणिता कंडवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *