जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : फर्नीचर वर्कशॉप की दुकान में आग लग गई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कोटद्वार गाड़ीघाट एसबीआई एटीएम के पास एक फर्नीचर वर्कशॉप की दुकानों में आग लग गई, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है। दमकल व बाजार चौकी के चीता पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया। दुकान स्वामी नसीम अहमद द्वारा बताया गया कि उनकी अलफिजा फर्नीचर वर्कशॉप के नाम से दुकान है, जिसमें शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई थी। मौके पर फायर सर्विस व चीता पुलिस मौजूद होने से किसी जनहानि नहीं हुई है, बस खाली सुखे बुरादे में आग लगी है। जिसको मौके पर आकर फायर सर्विस द्वारा बुझा दिया गया है।