वार्षिकोत्सव में दिखी सांस्कृतिक छटा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन सांस्कृति छटा देखने को मिली। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह बना हुआ था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, लगन व कठोर परिश्रम का संदेश दिया। कहा कि युवा ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वागींण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं शिक्षा संकाय के छात्रों ने सुगम संगीत, समूह एवं एकल, एकांकी नाटक, कव्वाली, समूह नृत्य सहित लोक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। नाट्य मंचन के माध्यम से विद्यार्थियों ने भिक्षावृत्ति, किन्नर समस्या, लैंगिक भेदभाव तथा प्रकृति सरंक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी गई। सुगम संगीत के अंतर्गत गजल, भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर प्रो. रमेश चौहान, प्रो. राखी डिमरी, प्रो. आशा देवी, प्रो. बीसी शाह, प्रो. प्रीति रानी, डा. अभिषेक गोयल, डा. प्रवीन जोशी, डा. सुशील चंद्र बहुगुणा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *