रंगोली के माध्यम से दिया गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश

नमामि गंगे अभियान के तहत महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में गंगा उत्सव-2026 के अंतर्गत नमामि गंगे कार्यक्रम के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में गंगा नदी के संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भाषण, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।


भाषण प्रतियोगिता में आलोक बी.ए. तृतीय वर्ष प्रथम, अमीषा रावत बी.ए. तृतीय वर्ष द्वितीय, अरमान, बी.ए. तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप ई, ग्रुप डी, ग्रुप बी, पोस्टर प्रतियोगिता में कनिका कुकरेती एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर, कुमकुम रावत एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर, अमीषा रावत बी.ए. तृतीय सेमेस्टर क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. रमेश चंद्र कश्यप, डॉ. पवनिका चंदोला, डॉ. दुर्गा रजक, डॉ. सुमन कुकरेती, डॉ. सुभाष पोखरियाल, डॉ. अर्चना नौटियाल आदि शामिल थे। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. एल.आर. राजवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत का अभिन्न अंग है। युवाओं को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण एवं नदियों की स्वच्छता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. उमेश ध्यानी ने किया। इस अवसर पर जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. मोहन कुकरेती ने कहा कि गंगा नदी का संरक्षण केवल जल की स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी जैव विविधता एवं जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नदी में बढ़ता प्रदूषण जलीय जीवों एवं संपूर्ण पारिस्थितिकी के लिए गंभीर चुनौती है। इसके लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के साथ-साथ आमजन को भी नदी संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इस अवसर पर डॉ. सत्यानंदन भगत, डॉ. शिप्रा, डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान, डॉ. मानसी वत्स, डॉ. जया काण्डपाल, डॉ. दीपक दुर्गापाल, डॉ. शोएब अंसारी, डॉ. दीपिका, डॉ. फकीर सिंह, डॉ. अजय रावत, डॉ. वसीम अहमद सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *