जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार पहुंचे अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा (एआईएटीएफ) के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने सिद्धबली धाम पहुंचकर बाबा सिद्धबली के दर्शन किए। कहा कि उन्हें बाबा के दर्शन कर मन की शांति प्राप्त हुई है। उन्होंने पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शुक्रवार को मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने बाबा के दर पर माथा टेका। बाबा का आशीर्वाद लिया और देशवासियों की कुशलता के लिए प्रार्थना की। दर्शन के बाद बिट्टा ने श्री सिद्धबली मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से भेंट की। मंदिर समिति ने मनिंदरजीत सिंह बिट्टा का स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। मनिंदरजीत सिंह बिट्टा को आतंकवाद विरोधी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। वर्तमान में वह शहीद सैनिकों और आतंकवादी हमलों के पीड़ित परिवारों की मदद में जुटे हुए हैं।