चित्रकला प्रतियोगिता में अमीषा ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण नमामि गंगे, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रसायन विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हमारी शक्ति हमारा ग्रह विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दृष्टिकोण और रचनात्मकता को खूबसूरती से उजागर किया।
इस अवसर पर रसायन विज्ञान प्रभारी डॉ. विवेक रावत ने कहा कि पृथ्वी दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरणीय प्रभाव के प्रति जागरूक करना है एवं छोटी-छोटी कोशिशों से हम पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दे सकते है, जैसे प्लास्टिक के थैले के स्थान पर कपड़े से बनें थैले का प्रयोग करना, जल और ऊर्जा बचाना, पौधा रोपण करना आदि। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. छाया सिंह, डॉ. सुधीर सिंह रावत ने निभाई। चित्रकला प्रतियोगिता में बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अमीषा ने प्रथम, बीए चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र सूरज सिंह ने द्वितीय स्थान एवं छात्रा पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र चन्द्र सिंह ने कहा कि छात्रों को प्रतियोगिता में भाग अवश्य लेना चाहिए। कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों का मानसिक विकास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *