उत्तराखंड पीसीएस में चयनित हुए अंकुर पंत, क्षेत्र में खुशी की लहर

Spread the love

अल्मोड़ा। भतरौजखान क्षेत्र के ग्राम लौकोट निवासी अंकुर पंत के उत्तराखंड पीसीएस-2026 परीक्षा में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। गुरुवार को श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने ग्राम लौकोट पहुंचकर अंकुर पंत और उनके परिजनों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अंकुर की उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। अंकुर पंत पूर्व ग्राम प्रधान कैलाश पंत के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने कहा कि अंकुर पंत की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी उपलब्धि से अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने अंकुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंकुर पंत के चयन की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और परिचितों ने उनके परिवार को बधाई देकर खुशी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *