अन्नामलाई ने दिया भाजपा से इस्तीफा, पार्टी अध्यक्ष ने स्वीकारा

Spread the love

नईदिल्ली,। भाजपा ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से प्रस्तुत इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। अन्नामलाई ने 2 जून को दिल्ली में नबीन और महासचिव बीएल संतोष को इस्तीफा सौंपा था।
अन्नामलाई ने 2 जून को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेताओं के साथ 30 मिनट बैठक कर अपना इस्तीफा सौंपा था। तब बताया गया था कि पार्टी ने उनको इस्तीफे की योजना स्थगित करने को कहा था। हालांकि, अन्नामलाई प्रस्ताव न मानकर चेन्नई लौट आए थे। अन्नामलाई शुक्रवार को चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी घोषणा करने वाले है। वे नई पार्टी की घोषणा या जन आंदोलन शुरू करने की अपनी आगामी योजना बता सकते हैं।
रिपोर्ट्स हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा ्रढ्ढ्रष्ठरू्य के साथ गठबंधन बहाल करने के फैसले से वह संतुष्ट नहीं थे। उनका मानना है कि बड़ी संख्या में युवा पेशेवर, पहली बार राजनीति में आने वाले लोग और मौजूदा पार्टियों से असंतुष्ट मतदाता अभी भी राजनीतिक रूप से प्रतिनिधित्व नहीं पा रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि एक नया मंच विभिन्न पार्टियों के समर्थकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, इसलिए उनकी नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की योजना है।
तमिलनाडु में अन्नामलाई के इस्तीफे का असर पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में भी दिखाई दिया। यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी, भाजपा और जनसेना के बीच 4 राज्यसभा सीट का बंटवारा होना था। अब भाजपा ने राज्यसभा सीट पर अपना दावा छोड़ दिया है। पार्टी पहले यह सीट अन्नामलाई को देना चाह रही थी। अब 4 सीट में 3 सीट तेलुगु देशम पार्टी और एक सीट जनसेना को मिलेगी। पहले तेलुगु देशम पार्टी को 2 सीट मिलनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *