जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर उद्योग व्यापार मंडल ने आशीष सतीजा को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। नगर अध्यक्ष प्रवीण भाटिया और महामंत्री नवीन गोयल ने उन्हें पदभार सौंपते हुए संगठन की ओर से शुभकामनाएं दीं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर आशीष सतीजा ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।