उत्तराखंड

पालिकाध्यक्ष के आश्वासन सफाई कर्मियों ने खत्म किया कार्यबहिष्कार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारी आधे दिन तक कार्य बहिष्कार पर रहे। इस दौरान उन्होंने मृतक पर्यावरण मित्र की पत्नी को पालिका में काम पर रखने की मांग की। बाद में पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा के आश्वासन पर उन्होंने कार्य बहिष्कार खत्म कर दिया। सोमवार को पर्यावरण मित्रों ने सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्याम सिंह के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कहा नंदकिशोर बीते 17 साल से पालिका में कार्य कर रहे थे। बीते 17 अगस्त को उनकी मौत हो गई। नंदकिशोर का परिवार बेहद गरीबी में जीवन यापन कर रहा है। पर्यावरण मित्रों ने आधे दिन तक कार्य बहिष्कार कर मृतक की पत्नी नन्ही देवी को पालिका में काम पर रखने की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने नन्हीं देवी को कार्य पर रखने का आश्वासन दिया। जिसके बाद पर्यावरण मित्र काम पर लौट आए। यहां राकेश, कमलेश, सुरेश कुमार, राजेंद्र, राज कुमार, दीपक, हीरालाल, संजीव कुमार, ललिता देवी, ओम प्रकाश रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!