बदरीनाथ मंदिर में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध, काउंटर पर होगा जमा

Spread the love

चमोली। बदरीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे। जिला प्रशासन के साथ ही बीकेटीसी की ओर से भी यात्रा तैयारियां की जा रही हैं। शनिवार को बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने अधिकारियों के साथ धाम में यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए आने वाले हर श्रद्धालु को उचित सुविधाएं दी जाएंगी। बदरीनाथ की धार्मिक गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार मंदिर में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं कोे फोन निर्धारित काउंटर पर जमा करने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। बदरीनाथ मंदिर के साथ ही समिति के विश्राम गृहों के रंग-रोगन का काम अंतिम चरण में है। उन्होंने बदरीनाथ मंदिर परिसर, तप्तकुंड, मंदिर आने व जाने का रास्ता, काउंटर आदि का निरीक्षण किया। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने बताया कि धाम में पहली बार तीर्थयात्रियों के लिए मंदिर परिसर के बाहर शूज काउंटर और क्लॉक रूम (सामान रखने की जगह) की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *