जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में 21 जून को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने बताया कि यह शिविर ऋषिकेश स्थित एम्स चिकित्सालय और आधार शिला रक्तदान समूह के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर बीईएल रोड स्थित बलभद्रपुर के एक रिजोर्ट में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। शिविर में रक्त संग्रहण की व्यवस्था एम्स की विशेषज्ञ टीम द्वारा की जाएगी। ऋषि ऐरन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकता है। रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज सेवा के साथ-साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना भी है।