कल केमिस्ट की दुकानें रहेंगी बंद, जीवन रक्षक दवाएं होंगी उपलब्ध

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ई-फार्मेसी की बिक्री के विरोध में बुधवार को कोटद्वार में केमिस्ट की दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि, इस दौरान जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
मंगलवार को उपजिलाधिकारी संदीप कुमार को दिए गए ज्ञापन में एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि आनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट संगठनों ने एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया है। कहा कि यह मुद्दा केवल व्यापार का नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला है। बिना चिकित्सकीय जांच, फार्मासिस्ट के सत्यापन के दवाएं बेचने से मरीजों की जान को खतरा पैदा हो रहा है। कहा कि अखिल भारतीय संस्था एआईओसीडी के आह्वान पर बंद का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बंद के दौरान मरीजों को जीवन रक्षक दवाएं आसानी से उपलब्ध हो जाएं, इसके लिए क्षेत्र में तीन मेडिकल स्टोर जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध करवाएंगे। बताया कि बेस चिकित्सालय के समीप शिवम मेडिकल स्टोर, सुपर मेडिकल स्टोर और देवी रोड पर गौड़ मेडिकल स्टोर से आमजन जीवन रक्षक दवाएं ले सकता है। ज्ञापन देने वालो में महामंत्री विजयपाल नेगी, कोषाध्यक्ष पाणिनी बौंठियाल सहित अन्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *