विद्यार्थियों ने परीक्षा शुल्क बढ़ाए जाने का किया विरोध

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के बीएड के विद्यार्थियों ने परीक्षा शुल्क बढ़ाए जाने का विरोध किया है। कहा कि इस तरह की कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों का शोषण किया जा रहा है। यदि जल्द समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो छात्र आंदोलन को मजबूर होंगे।
मंगलवार को विद्यार्थी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल के नेतृत्व में तहसील में पहुंचे। जहां उन्होंने श्री देव सुमन विश्व विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कहा कि वर्तमान में परीक्षा शुल्क को बढ़ा दिया गया है। जिससे विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि महाविद्यालय में अधिकांश विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के हैं। ऐसे में उनकी चुनौतियां बढ़ गई है। वर्तमान में प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क 2960 कर दिया गया है। जबकि पूर्व में वर्षभर की फीस 2760 रूपए थी। कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय में भी एक सेमेस्टर का शुल्क मात्र 1750 रूपए है और कुमाऊं विश्वविद्यालय में एक सेमेस्टर का शुल्क 1850 रूपए है। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने अलग ही नियम बनाकर बीएड के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा शुल्क बढ़ा दी है। कहा कि विवि प्रशासन के मनमाने निर्णय का विरोध किया जाएगा। जब तक विवि प्रशासन शुल्क कम करने का आदेश जारी नहीं करता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर हिमांशु रावत, अल्का, आंचल प्रजापति, भारती रावत, सुष्मिता, सुनिधि, निकिता, विनीता, प्रियांशु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *