प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक

Spread the love

हरिद्वार। चंपावत मामले में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस ने शुक्रवार को नोकझोंक हो गई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विधायक रवि बहादुर और पुलिस के बीच झड़प हो गई। काफी देर तक विधायक और कार्यकर्ता पुतले को फूंकने के लिए पुलिस के साथ जिद पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच पुतले के लिए खींचतान भी हुई। आखिरकार कार्यकर्ताओं ने पुलिस से पुतला छीनकर दहन कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार अपना बचाव करने के लिए पुलिस का सहारा लेती है। करीब 15 मिनट तक नोकझोंक और पुतले की छीनाझपटी चलती रही। चंपावत कथित दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने ऋषिकुल तिराहे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल, सचिव सार्थक ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में विधायक रवि बहादुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और चंपावत मामले की जांच को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। विधायक रवि बहादुर और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *