चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करें

श्रीनगर गढ़वाल : आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र में व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये एसडीएम/नगर आयुक्त श्रीनगर नूपुर वर्मा ने शुक्रवार को तहसील सभागार में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। एसडीएम नूपुर वर्मा ने चारधाम यात्रा शुरु होने से पूर्व श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में पानी, शौचालय, स्ट्रीट लाइटें और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के निर्देश दिये। कहा कि यात्रा में आये श्रद्धालुओं को दी जाने वाली व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण किया जाय, जिससे यात्रा में पहुंचने वाला हर एक यात्री अच्छा संदेश लेकर जाय। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने नगर निगम क्षेत्र में आमजन को सुविधा मिले इसके लिये महत्वपूर्ण विकास कार्य किये गये हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *