सोमेश्वर में कांग्रेसियों ने किया योगी सरकार का पुतला दहन

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई आंदोलनकारियों किसानों की मौत को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार का पुतला दहन भी किया। सोमवार को ब्लक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर नयाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा किसानों की हत्या हुई है और भाजपा के लोग इसमें शामिल हैं। इससे स्पष्ट है राज्य और केंद्र सरकार की नीतियां दमनकारी हैं और किसानों के लिए घातक है। इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार, उत्तराखंड सरकार तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।साथ ही भाजपा सरकार पर किसानों के आंदोलन को कुचलने का षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। इस मौके पर जिला महामंत्री बालम भाकुनी, युवा कांग्रेस ब्लक अध्यक्ष भुवन दोसाद, महामंत्री बबलू अलमिया, हीरा सिंह भाकुनी, सांसद प्रतिनिधि हरीश भाकुनी, प्रकाश बिष्ट, प्रकाश खाती, सुंदर बिष्ट, राजेंद्र बोरा, संतोष कुमार, राजू भट्ट, श्याम सिंह दोसाद, हीरा मेहरा, चन्दन वर्मा, रिंकू बोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *