फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर क्षेत्र में उफल्ड से स्वीत पुत तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग उठी है। इस संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ता नरीलाल निर्वेद ने एनएच लोनिवि की सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। अधिशासी अभियंता के नाम लिखे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि नगर में एनआईटी, पॉलिटेक्निक, गढ़वाल केंद्रीय विवि, मेडिकल कॉलेज सहित कई अन्य संस्थान हैं, जो कि मुख्य मार्ग पर स्थित हैं। इन स्थानों पर भीड़-भाड़ रहने व अन्य वैकल्पिक मार्ग न होने से कई बार वाहनों की कतारें लग जाती हैं, इससे सड़क पार करना भी मुश्किल हो जाता है और महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मैदानी क्षेत्रों की तर्ज पर श्रीनगर में भी फुट ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *