जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला बास्केटबॉल संघ पौड़ी के तत्वावधान में आरसीडी पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-18 बालक एवं बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के 12 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बास्केटबॉल में आरसीडी चैंपियन रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमन कोटनाला उपस्थित रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में टीसीजी पब्लिक स्कूल ने शानदार खेल दिखाते हुए कॉन्वेंट स्कूल को 12-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रधानाचार्य सीमा ढौंडियाल द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें आरसीडी पब्लिक स्कूल ने श्रीनगर टीम को 27-24 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि सुमन कोटनाला द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए गए। जबकि, उपविजेता श्रीनगर टीम को विद्यालय के संस्थापक सुरेश चंद्र ढौंडियाल ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का पुरस्कार बालक वर्ग में श्रीनगर के अनिरुद्ध को विद्यालय के डायरेक्टर कनिष्क ढौंडियाल द्वारा प्रदान किया गया। वहीं बालिका वर्ग में यह सम्मान कॉन्वेंट स्कूल की श्रुति भंडारी को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत ने सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजक एवं जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव विष्णु प्रसाद चमोली, निर्णायक आर्यन ध्यानी, शारीरिक शिक्षक सतीश मौर्या, हृतिक नेगी, मोहम्मद आसिफ, सिद्धार्थ रावत आदि मौजूद रहे।