हरिद्वार। राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से सनातन धर्म प्रचारक गौतम खट्टर की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व प्रांत मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा ने किया। ऋषिकुल मैदान से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। प्रांत मंत्री ने कहा कि गौतम खट्टर की गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार है और संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। महंत संदीप दास ने कहा कि धर्म प्रचारकों का इस प्रकार दमन करना अत्यंत निंदनीय है। हीम योगी शक्ति ब्रह्मचारी ने कहा कि यह संघर्ष केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सनातन धर्म की अस्मिता का है और इसे हर स्तर पर लड़ा जाएगा। राकेश उत्तराखंडी ने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाना सभी का अधिकार है। न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे। योगेश सिंग्वाल ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता गौतम खट्टर के साथ खड़ा है और उनके समर्थन में हर संभव प्रयास करेगा। मोतीराम बाबा ने कहा कि संत समाज अन्याय के विरुद्ध सदैव अग्रणी रहा है और इस विषय में भी पीछे नहीं हटेगा। कुमारपाल राणा ने कहा कि युवाओं में इस विषय को लेकर भारी आक्रोश है और यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज होगा।इस दौरान दिनेश यादव, प्रशांत, इंद्रजीत, चंदन सिंह, मोती बाबा, लकी वर्मा, जैकेश गिरी, तेग सिंह नारंग, मुकेश खड़कवंशी, धर्मपाल सिंह खड़कवंशी, विपिन कुमार, चंद्रभान राणा, जी.एस. गुप्ता, आर्यन धीमान, प्रशांत पवार, अर्जुन अहलावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।