बालासौड़ क्षेत्र में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बलासौड़ क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीते कई दिनों से इलाके के अधिकांश घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है, जिससे लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। कई परिवार पीने के लिए बाजार से पानी खरीदने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार कई बार नलों से आने वाला पानी इतना खराब होता है कि उसका उपयोग दैनिक कार्यों में भी नहीं किया जा सकता। लोगों का कहना है कि क्षेत्र की पुरानी पाइप लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त और लीकेज है, जिसके कारण गंदा पानी सप्लाई में मिल रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि नई पेयजल लाइन बिछाने की मांग को लेकर कई बार जल संस्थान और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। दूषित पानी की वजह से बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने विभाग से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *