दुर्घटना रोकथाम के लिए सड़क सुधार पर काम करे विभाग : डीएम

Spread the love

नई टिहरी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जनवरी से मई 2026 के दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना में 39.13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकांश दुर्घटनाएं अंधे मोड़ों और वाहन चालकों का ध्यान भटकने के कारण हुई हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में थानावार की गई समीक्षा में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं देवप्रयाग क्षेत्र में और मार्गवार सर्वाधिक दुर्घटनाएं राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर दर्ज की गई हैं। डीएम ने देवप्रयाग क्षेत्र में यातायात और ओवरस्पीड की चेकिंग और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *