महिला के पेट से पांच किलो ओवेरियन सिस्टम निकाला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार के चिकित्सकों ने एक महिला के पेट से पांच किलो का ओवेरियन सिस्टम निकालकर महिला को नया जीवन दिया है। ऑपरेशन के बाद महिला की बेहतर स्थिति है।
गोविंद नगर निवासी 47 वर्षीय महिला को लंबे समय से पेट दर्द की शिकायत थी। चिकित्सकों के परामर्श पर चिकित्सालय में सभी जांचें करवाने के बाद महिला के पेट में ओवेरियन सिस्ट का पता चला, जिस पर चिकित्सकों ने उसे आपरेशन करवाने की सलाह दी। चिकित्सालय के शल्य चिकित्सक डा. सतीश कुमार व डा. मयंक नौटियाल ने चुनौतीपूर्ण आपरेशन को सफलता पूर्वक संपन्न करते हुए महिला के पेट से करीब पांच किलो का सिस्ट बाहर निकाल महिला को नई जिंदगी दी। डा. सतीश कुमार ने बताया कि आपरेशन के बाद महिला स्वस्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *