जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में शिशुओं के लिए बस्ता प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान नर्सरी से शिविका ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता प्रमुख योगेश नेगी ने बताया कि नर्सरी में शिविका, ध्रुव, सात्विक, एलकेजी से श्रेयांश, दिव्यांशी, सूर्यांश, यूकेजी से शिवांश, पीहल व विनीत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य महेंद्र गौड़, मनोज जोशी, गीता रावत, सुनीता पंत, अंजू चमोला, श्रेया चौधरी, पूजा चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।