किसानों को एक हफ्ते में मुआवजा दें

Spread the love

चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने बीते दिनों जिले में भारी वर्षा से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की। इस संबंध में डीएम ने प्रभावित कृषकों को एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम को प्रभावित काश्तकारों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। सभी तहसीलदारों को अपने स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए मुआवजा वितरण प्राथमिकता के आधार पर देने को कहा। उन्होंने किसी भी तरह की आपदा आने पर संबंधित राजस्व कर्मियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हर पटवारी को अपने कार्यक्षेत्र में छह घंटे, तहसीलदार को 12 घंटे और एसडीएम को 24 घंटे के भीतर घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने को कहा।जन हानि होने पर संबंधित एसडीएम को एक घंटे के भीतर मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी, एसडीएम विपिन पंत, नीतू डागर, तहसीलदार और कानूनगो मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *