जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तरांचल परिवहन कर्मचारी संघ की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गोपाल सिंह रावत को दी गई।
जीएमओयूलि कोटद्वार की श्रमिक यूनियन उत्तरांचल परिवहन कर्मचारी संघ की वार्षिक सभा में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी चर्चा की गई। कहा कि संघ कर्मचारियों के हितों को लेकर लगातार संघर्ष करता रहता है। इस दौरान अध्यक्ष पद पर गोपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष आशीष रावत, सचिव वीरेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव सावित्री देवी व कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अरविंद कुमार को दी गई। कार्यकारिणी सदस्य में दर्शन सिंह असवाल, अंजु नैनवाल, मंदीप नेगी, योगेश पटवाल, अनिल कुमार, रतन सिंह को चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन व कर्मचारियों के हितों को लेकर कार्य करने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर जगदीश सिंह असवाल, राजेंद्र बिष्ट, अर्पणा ध्यानी, अनिल कुमार, राकेश रावत, रतन सिंह, सुरेश चंद्र देवरानी आदि मौजूद रहे।