गोविंद गोपाल लड्ढा बनें अध्यक्ष

Spread the love

जयनत प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला बिजनौर के माहेश्वरी सभा के त्रिवर्षीय चुनाव संपन्न करवाए गए, जिसमें कोटद्वार निवासी गोंविद गोपाल लढ्ढा को अघ्यक्ष व अफजलगढ निवासी विनीत माहेश्वरी को सचिव चुना गया। मुख्य चुनाव अधिकारी अनुपम माहेश्वरी एवं सहायक चुनाव अधिकारी अजय रंधर के देखरेख में हुए चुनाव में अन्य पदों पर विपिन लाहोटी व संजीव लाहोटी को उपाध्यक्ष, सचिन माहेश्वरी व नवनीत माहेश्वरी को संयुक्त सचिव, कुलभूषण माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा मनोज माहेश्वरी को संगठन मंत्री प्रदीप डेजी को प्रचार मंत्री का जिम्मा सौंपा गया। अजय माहेश्वरी, विजय कुमार माहेश्वरी, राजदीप माहेश्वरी, मोहित माहेश्वरी, अजय माहेश्वरी, संदीप माहेश्वरी, अभिनंदन माहेश्वरी, गौरव माहेश्वरी, सुशील माहेश्वरी, एकांश माहेश्वरी व श्याम झंवर को कार्य समिति का सदस्य बनाया गया। शिव कुमार माहेश्वरी, विपिन लोहाटी को पश्चिम उत्तर प्रदेश माहेश्वरी कार्य समिति के सदस्य के रूप में चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *