विपक्ष की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना गलत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विपक्ष की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किए जाने को भारतीय जनता पार्टी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के हितों को लेकर यह अधिनियम लेकर आ रही थी। विपक्ष की सोच बताती है कि वह देश का हित नहीं चाहते।
इस संबंध में पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कहा कि देश की संसद में कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों ने इस संसोधन बिल का विरोध किया। विपक्ष की यह कार्यप्रणाली दर्शाती है कि वह देश में महिलाओं को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते। कहा कि अधिनियम को लाकर केंद्र सरकार का निर्णय साधारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों को सींचने वाला था। कहा कि कांग्रेस की नीति और नियत में हमेशा से फर्क रहा है। वे कहते तो हैं कि हम महिला आरक्षण चाहते हैं, लेकिन उनकी नियत में खोट साफ दिखाई देती है। जिस बिल को सर्वसम्मति से पारित कर एक उत्सव की तरह मनाया जाना था। कांग्रेस व विपक्षी दलों ने उसे धरातल पर नहीं उतरने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *