जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कार्यशाला आयोजित कर रेडक्रॉस सोसायटी के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट को याद किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस मानवता, करुणा और सेवा की भावना को समर्पित है। उन्होंने बताया कि ड्यूनेंट ने सोल्फेरिनो युद्ध की विभीषिका देखने के बाद घायल लोगों की सहायता के लिए वर्ष 1863 में रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना की थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1901 में ड्यूनेंट को शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी वर्ष 1920 से रक्तदान, आपदा राहत और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कार्य कर रही है। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की थीम “मानवता को जीवित रखना” पर चर्चा की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्लोगन और पोस्टर बनाकर रक्तदान के महत्व का संदेश दिया।