शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती, वाहन किए सीज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार में शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार रात शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कई चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहनों को सीज कर चालकों के खिलाफ संबंधित कार्रवाई की गई।
पुलिस ने कौड़िया, झंडाचौक, नजीबाबाद रोड समेत अन्य स्थानों पर वाहनों को रोककर एल्कोमीटर से जांच की। जांच के दौरान नशे में वाहन चला रहे चालकों के वाहनों को कोतवाली लाकर सीज किया गया। साथ ही संबंधित चालकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *