जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में नगर निगम कोटद्वार की ओर से स्व-गणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाना रहा।

कार्यक्रम में नगर निगम की चार सदस्यीय टीम ने प्रोजेक्टर के माध्यम से स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान ऑनलाइन फॉर्म भरने की विधि, आवश्यक जानकारियों तथा पूरी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को विस्तार पूर्वक समझाया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन नोडल अधिकारी डॉ. एस.एस. बलूडी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के इतिहास विभाग के डॉ. जुयाल ने भी स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर अपना प्रस्तुतीकरण दिया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. डी.एस. नेगी, प्रो. एस.सी. नौटियाल, प्रो. ज्योति खरे, डॉ. विनोद भंडारी, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. जितेंद्र सिंह सहित समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।