जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : महर्षि कण्व योग समिति ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस संबंध में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्हें अंतिम रूप दिया गया। समिति के अध्यक्ष नीरज नेगी ने बताया कि योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम शिब्बूनगर स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह पांच बजे से सात बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। इसके अलावा समिति के सदस्य विभिन्न योग मुद्राओं और आसनों का प्रदर्शन भी करेंगे। बैठक में योग दिवस को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष सोहनलाल भारद्वाज सहित भूपेंद्र नेगी, राम अवतार शर्मा, सुनीता रावत, किरण तिवारी, कांति बिष्ट, प्रेमलता गौड़, रुचि कंडवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।