मिशन ने मालन नदी में चलाया स्वच्छता अभियान

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : संत निरंकारी मिशन की हल्दूखाता ब्रांच की ओर से मानव कल्याण के संकल्प और सेवा भावना को सार्थक करने के लिए प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना के तृतीय चरण में कण्वाश्रम में मालन नदी के तट पर सफाई की गई।
सफाई अभियान में 150 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। संत निरंकारी मंडल ब्रांच हल्दूखाता के ब्रांच मुखी सतेंद्र सिंह बिष्ट एवं सेवादल यूनिट संचालन विनोद गौड़ के दिशा निर्देश पर साध संगत, सेवादारों एवं चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों ने कण्वाश्रम में मालन नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान मालन नदी में करीब डेढ़ किलोमीटर तक सफाई की। पार्षद जेपी बहुखंडी ने सफाई अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जल संरक्षण एवं जल की स्वच्छता को कायम रखने और जन जागरूकता का एक सकारात्मक संदेश है। कार्यक्रम में पार्षद मनीष नैथानी, शशीकांत जोशी, भीम सिंह नेगी, समाज सेवी जगदंबा प्रसाद उनियाल, राजेंद्र खैरवाल, जगतराम डबराल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *