नैनबाग (टिहरी)। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नैनबाग के चिलामू गांव पहुंचकर पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने निशानेबाज जसपाल राणा और उनकी मां श्यामा देवी के निधन पर गहरा दुख जताया। कहा कि स्व. जसपाल राण ने देश-दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने शिक्षा मंत्री डॉ. रावत से नैनबाग महाविद्यालय का नामकरण स्व. जसपाल राणा के नाम से करने की अपील की जिस पर मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि यह यह उच्च शिक्षा और नैनबाग महाविद्यालय के लिए गर्व की बात होगी। क्योंकि जसपाल राणा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच थे। यह उनको सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। मंत्री ने उच्च शिक्षा निदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर इसका प्रस्ताव तैयार कर जल्द उपलब्ध कराने के कहा। कहा कि जल्द ही कैबिनेट बैठक में इस प्रकरण को लाकर नैनबाग महाविद्यालय का नामकरण स्व. जसपाल राणा के नाम से किया जाएगा। इस मौके पर डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला, नरेश पंवार, जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह, महामंत्री सुनील सेमवाल, मुन्ना पंवार आदि मौजूद रहे।