पृथ्वी दिवस पर धरती के संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम के अंतर्गत बीईएल रोड़ स्थित महर्षि विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में बुधवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों को पृथ्वी के संरक्षण के लिए आगे आने को प्रेरित किया गया। साथ ही छात्रों को पृथ्वी के संरक्षण के लिए आगे आने को कहा।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह गुसांई ने छात्रों को पृथ्वी पर हो रहे परिवर्तनों पर जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पृथ्वी के संरक्षण के लिए जल संरक्षण व प्रदूषण रोकने को प्रेरित किया। कहा कि आधुनिक जीवन शैली से धरा को नुकसान पहुंच रहा है। इस मौके पर कक्षा एक और कक्षा दो के छात्रों के लिए रंग भरो व कक्षा तीन से इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए पर्यावरण जागरूकता विषय पर पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में सभी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का परिणाम विद्यालय में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों के दौरान जारी किया जायेगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *