जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोतवाली पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व धमकी देने वाले आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। युवती ने आरोपी पर गाली गलौच करने का आरोप भी लगाया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2026 को स्थानीय निवासी एक युवती द्वारा कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया था कि राहुल कुमार निवासी आमपडाव द्वारा उन्हें शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये तथा किसी को बताने पर गाली गलौच करने सहित जान से मारने की धमकी दी गयी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच आरंभ कर दी। मामले की जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने साक्ष्यों एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर प्रकरण में आरोपी राहुल कुमार पुत्र छुट्टन सिंह, निवासी आमपडाव को मंगलवार को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है।