राजेश कंडारी अध्यक्ष व मनीष सुंद्रियाल बनें उपाध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल मोटर यूजर्स कोपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी लिमिटेड बीरोंखाल की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई। नई कार्यकारिणी में राजेश कंडारी को अध्यक्ष व मनीष सुंद्रियाल को उपाध्यक्ष चुना गया।
गढ़वाल मोटर यूजर्स को.ट्रां.सो.लि.बीरोखाल के निर्वाचन में संस्था के सामान्य निकाय के 19 बार्डों (बीरोखाल, मैठाणाघाट, स्यूंसी, बैजरो, बेदीखाल, पोखडा, भमरईखाल, कोटा, खटलगढ़, दिगोलीखाल, जडाऊखांद, नैनीडांडा, रामनगर, सल्ट) से 34 प्रतिनिधि चुने गए, जिनमें से छ: प्रबंध कमेटी के सदस्य निर्वाचित हुए। साथ ही संस्था की 40 अंशधारक प्रारंभिक समितियों से चार प्रतिनिधि और वाहन स्वामी वर्ग से 1 प्रतिनिधि निर्वाचित हुआ। नई कार्यकारिणी में राजेश कंडारी अध्यक्ष, मनीष सुंद्रियाल उपाध्यक्ष चुने गए। संचालक मंडल में देशबंधु बिष्ट, देवेंद्र कुमार, संयोगिता देवी, मन्ना देवी, रामेश्वरी देवी, पूनम रावत, महिपाल सिंह, विजयपाल सिंह, विक्रम पटवाल चुने गए। जबकि प्रमिला देवी व अरूण कुमार पोखरियाल बैंक प्रतिनिधि चुने गये। चुनाव प्रक्रिया जिला उद्यान विशेषज्ञ पंकज पटवाल के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *