उत्तराखंड

केदार सिंह रावत पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित होंगे सचिदानंद भारती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। प्रसिद्घ पर्यावरण विद एवं समाजसेवी सचिदानंद भारती को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए इस साल का प्रसिद्घ श्केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कारश् से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान चिपको आंदोलन के नेता और केदार घाटी के रामपुर-न्यालसू में चले चिपको आंदोलन के नेता रहे केदार सिंह रावत की स्मृति में 2014 से हर वर्ष दिया जाता है। पुरस्कार सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र द्वारा हर साल पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है। पुरस्कार चयन समिति के सचिव मंगला कोठियाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुरस्कार चयन समिति की बैठक में एकराय से सच्चिदानंद भारती इस वर्ष का पुरस्कार दिये जाने का निर्णय लिया गया। भारती, पाणी राखो आंदोलन के प्रणेता तथा 1976 से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जोड़ने और इसके लिए ष् डाल्यों का द्गढ्या ष् मंडली के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही उफरैखाल में सूखी नदियों को पुनर्जीवित करने के साथ निरंतर कई दशकों से पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में संलग्न हैं। सचिदानन्द भारती को वर्ष 2022 के केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। पुरस्कार के तहत नगद राशि के साथ ही अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। पूर्व में यह पुरस्कार प्रसिद्घ लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी तथा सर्वोदयी विचारक श्री सोहन लाल भूभिक्षु सहित पांच अन्य व्यक्तियों को प्रदान किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!