संस्कृत नाटक में राइका थलीसैंण, समूहगान में राइका चोंरा ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : विकासखण्ड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा के अन्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज थलीसैंण में दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई।


कनिष्ठ वर्ग संस्कृत नाटक में राइका थलीसैंण प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर थलीसैंण द्वितीय, ओंकारानंद दून पब्लिक स्कूल थलीसैंण तृतीय रहे, समूहगान में राइका चोंरा प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर थलीसैंण द्वितीय, राइका थलीसैंण तृतीय रहे, संस्कृत श्लोकोच्चारण में रितिका राइका थलीसैंण प्रथम, सीता राइका बगवाड़ी द्वितीय, स्तुति राउमावि आन्ताखोली तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग संस्कृत समूह नृत्य में राइका बगवाड़ी प्रथम, राइका पैठाणी द्वितीय, राइका गंगाऊ तृतीय रहे, संस्कृत आशुभाषण में शालिनी राइका थलीसैंण प्रथम एवं गीता राइका मौजखाल द्वितीय स्थान पर रही, श्लोकोच्चारण में तनीषा राइका थलीसैंण प्रथम, खुशबू उफ रैखाल द्वितीय व प्रियंका बगवाड़ी तृतीय स्थान पर रही। प्रथम दिवस कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता मुख्य अतिथि श्रीमती शालिनी बलोदी समाज कल्याण अधिकारी थलीसैंण के सानिध्य में सम्पन्न हुई। जबकि द्वितीय दिवस वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं मुख्य अतिथि बबीता चौहान एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण विवेक पंवार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मार्गदर्शक विवेक पंवार खण्ड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण, प्रकाश पोखरियाल खण्ड संयोजक, दीपक डिमरी प्रधानाचार्य आदि मौजूद थे। संचालन प्रकाश चन्द्र ढौंडियाल व ज्योतिप्रसाद नौटियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *