उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर शिक्षक राजीव शर्मा सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत सिगड्डी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जयदेवपुर के गणित शिक्षक राजीव शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से आयोजित उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।
शुक्रवार को आयोजित समारोह में प्रदेश के सभी 13 जनपदों से कुल 114 शिक्षकों का चयन किया गया था। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज जयदेवपुर के शिक्षक राजीव शर्मा को बोर्ड परीक्षाओं में गणित विषय में शत-प्रतिशत परिणाम दिलाने पर सम्मानित किया गया। राजीव शर्मा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य शोबेंद्र जोशी ने उन्हें सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राजीव शर्मा ने अपनी मेहनत और बेहतर शिक्षण पद्धति से विद्यार्थियों को प्रेरित कर उत्कृष्ट परिणाम दिलाए हैं। प्रधानाचार्य ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वह विद्यार्थियों को इसी तरह मार्गदर्शन देकर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *