अवैध खनन में लिप्त टैक्टर-टॉली सीज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अवैध खनन एवं उपखनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में उपखनिज (पत्थर/बोल्डर) लदा हुआ पाया गया। पुलिस टीम ने वाहन चालक से खनन सामग्री के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज, रॉयल्टी प्रपत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन चालक कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। प्राथमिक जांच में खनन सामग्री का परिवहन अवैध रूप से किया जाना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही सीज कर दिया तथा संबंधित धाराओं के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और उपखनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *