बिग ब्रेकिंग

वाहन मंदाकिनी नदी में समाया, दो लोगों की मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ीसैंड में एक स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी में जा समाया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक लापता चल रहा है। एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया। घटनास्थल जिला मुख्यालय से मात्र पांच किमी दूरी पर होने के बावजूद रेस्क्यू आपरेशन लगभग दो घंटे बाद शुरू हुआ।
गौरीकुंड हाईवे पर रुद्रप्रयाग से पांच किमी दूर भटवाड़ीसैंड में रुद्रप्रयाग से तिलबाड़ा की ओर जा रही एक स्कार्पियो वाहन बुधवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे अचानक दो सौ मीटर गहरी खाई में जाते हुए मंदाकिनी नदी में जा समाया। वाहन का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वाहन में दो महिलाओं समेत चार लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, वाहन से चार लोग रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड हाईवे से ग्रामीण मार्ग नैल से भैसगांव वाली सड़क से नारी गांव को जा रहे थे। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल लाते समय दम तोड़ा दिया। एक व्यक्ति जो चालक बताया जा रहा है वह अभी तक लापता चल रहा है। घायल एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद से श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के तत्काल बाद स्थानीय युवा रेस्क्यू में जुट गए थे, लेकिन आपदा प्रबंधन की टीम दो घंटे बाद पहुंची। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पर आपदा प्रबंधन व रेस्क्यू की सामग्री न होने से रेस्क्यू आपरेशन शुरू नहीं किया जा रहा है। सूचना मिलते पर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, सीओ जीएस कोहली, कोतवाली निरीक्षक केएस बिष्ट, मय फोर्स मौके पर पहुंचे। इस घटना में मीनाक्षी सजवाण (22 वर्ष) पुत्री गजेंद्र निवासी नारी व अलका असवाल (27 वर्ष) पत्नी पंकज असवाल निवासी गीड की मौत हो गई, जबकि राकेश रावत (40 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह निवासी नारी लापता चल रहे हैं। अर्जुन सिंह (29 वर्ष) पुत्र जगमोहन सिंह निवासी नारी इस घटना में घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!