20 मई को होगी क्षेत्र पंचायत मंदाकिनी की बैठक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : क्षेत्र पंचायत मंदाकिनी (अगस्त्यमुनि) की बैठक 20 मई को प्रात: 11 बजे विकासखंड सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख द्वारा की जाएगी। खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में गत बैठक की कार्यवाही का वाचन एवं पुष्टि की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर आवश्यक चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। खंड विकास अधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी के साथ प्रतिभाग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *