ऑपरेशन सिन्दूर कार्यक्रम रहा आकर्षण का केन्द्र
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल कोटद्वार में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। ऑपरेशन सिन्दूर कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा।

स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद प्रधानाचार्या अनुसूया वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर मौके पर प्रधानाचार्या ने अपने सम्बोधन में 1947 में मिली आजादी के बाद से आज तक हमारे देश ने एक लंबा और गौरवशाली सफर तय किया है। आज का भारत सीमाओं पर अपने दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जवाब देना जानता है। उन्होंने कहा कि आज का भारत अंतरिक्ष में चंद्रयान और मंगलयान भेजकर पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। शिक्षा, तकनीक और खेल जगत में हमारी बेटियां और युवा पूरे विश्व में तिरंगे का परचम लहरा रहे हैं। लेकिन याद रखिए असली देशभक्ति सिर्फ 15 अगस्त को झंडा फहराना नहीं है, असली देशभक्ति तब है जब हम अपने आसपास सफाई रखेंगे, हम देश के कानूनों का पालन करेंगे, हम महिलाओं का सम्मान करेंगे और अपनी पढ़ाई व मेहनत से देश को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षिका-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे।