निबंध प्रतियोगिता में श्वेता, अहाना, प्रिया रहे अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षा परामर्श केंद्र सतपुली (द न्यू होप सोसायटी) द्वारा हमारे राष्ट्रीय पर्व का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिवाइन लाइन पब्लिक स्कूल पाटीसैण की प्रधानाध्यापिका देवेश्वरी ने छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज सतपुली की छात्रा श्वेता कक्षा 9 ने प्रथम, ग्रीन पब्लिक स्कूल सतपुली की छात्रा अहाना कक्षा 8 ने द्वितीय, इंटर कालेज सतपुली की छात्रा प्रिया कक्षा 6 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षा परामर्श केंद्र के प्रबंध निदेशक डॉ. विजेन्द्र सिंह उत्तराखंडी ने कहा कि हमें अच्छे नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को स्पोट्र्स ड्रेस वितरित की गयी। प्रतियोगिता में आकांशा, प्रत्याशी, शिया, रिया, वंश, जिया, अभय, हर्षित, अरहम, शिवांश, नेहा, अंकिता, शिवानी, प्रिंस, रिया, प्रिया आदि बच्चों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *