स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पैनों रिखणीखाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य दरबान सिंह पटवाल ने झण्डा रोहण किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।


इस अवसर पर गणित शिक्षक दिनेश चन्द्र कुकरेती द्वारा विद्यालय के 41 उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को 15वां विद्यालय वृक्ष पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार वर्ष 2012 से गणित शिक्षक दिनेश चन्द्र कुकरेती द्वारा कक्षा 6 से 12 तक उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को पयावरण के प्रति रुचि व जागरूक करने हेतु एक पेड़ पुरस्कार स्वरूप दिया जाता है। इस वर्ष कक्षा 12 में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर छात्रा अंशिका को लीची का पेड़ देकर सम्मानित किया गया, जबकि कक्षा 10 में अच्छे अंक लाने वाली छात्रा सृष्टि, संजना, राखी को आम, अनार केला का पेड़ देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य छात्रों को आम, अनार, नीम, लीची, सहजन, केला, सतंरे का पेड़ देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष सतेंद्र सिंह नेगी, एसएमसी अध्यक्षा संगीता देवी, विनोद मैंदोला, राजेंद्र नेगी, गुड्डी देवी, सुमित्रा देवी, आशा देवी, शर्मिला देवी, राखी देवी, रजनी देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *