उत्तराखंड

न्यायमूर्ति ने बार संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। बार संघ पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यहां बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए इमानदारी से कार्य करते हुए अधिवक्ता कल्याण के लिए प्रयासरत रहने की भी बात कही। शनिवार को जजी कोर्ट बार भवन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट की ओर से न्यायमूर्ति मनोज तिवारी और उनकी धर्मपत्नी के स्वागत के साथ किया गया। इस दौरान अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चुफाल, उपाध्यक्ष प्रकाश जोशी, उपाध्यक्ष महिला रजनी पाल, सचिव विनीत परिहार, उपसचिव हरिओम तिवारी, कोषाध्यक्ष अतुल पन्त, उपसचिव प्रेस योगेश चन्द्र लोहनी, लेखाधिकारी मनीष गोयल, पुस्तकालयाध्यक्ष मीनू चौहान सहित सदस्य पीयूष लोशाली, किरन नेगी, सुधांशु तिवारी, बशीरत जहां, सुचित्रा बेलवाल को शपथ दिलाई। यहां एडीजे अमनिंदर सिंह, चुनाव अधिकारी दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष राम सिंह बसेड़ा, भुवन चन्द्र पनेरू, जगत सिंह, मोहम्मद यूसुफ, अब्दुल मतिन, चन्दन सिंह अधिकारी, दिनेश चंद्र तिवारी, सुरेश परिहार, केडी बुधानी, चन्द्रशेखर जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!